Monday, February 20, 2012


It has come to our notice that some fraudsters are sending phishing messages in the name of Indian Banks’ Association to entice gullible bank customers to part with their ID and password. The message reads as under:-

It has come to our notice that some fraudsters are sending phishing messages in the name of Indian Banks’ Association to entice gullible bank customers to part with their ID and password. The message reads as under:-

It has come to our notice that some fraudsters are sending phishing messages in the name of Indian Banks’ Association to entice gullible bank customers to part with their ID and password. The message reads as under:-

It has come to our notice that some fraudsters are sending phishing messages in the name of Indian Banks’ Association to entice gullible bank customers to part with their ID and password. The message reads as under:-

Sunday, February 12, 2012

iinnomedia solutions: क्या एक चपरासी के पास है फरीदाबाद के लोकसंपर्क विभाग की कमान !

iinnomedia solutions: क्या एक चपरासी के पास है फरीदाबाद के लोकसंपर्क विभाग की कमान !

क्या एक चपरासी के पास है फरीदाबाद के लोकसंपर्क विभाग की कमान !


हरियाणा के महत्वपूर्ण जिले फरीदाबाद में लोकसंपर्क विभाग की काहिलियत का आलम यह है कि एक चपरासी को जिला लोकसंपर्क विभाग की कमान संभालनी पड़ रही है। दरअसल जिला लोकसंपर्क अधिकारी अशोक भरतवाल की अनुपलब्धता के कारण कई काबिल अफसरों के होने के बावजूद विभाग के संचालन का अनौपचारिक दायित्व एक चपरासी पर है। प्रदेश कैबिनेट में खासे असरदार पं. शिव चरण लाल शर्मा को भी अपने गृह नगर में अपने विभाग की काहिली के कारण बहुधा खीज का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि लोकसंपर्क विभाग के मंत्री को अपनी सभाओं जलसों की खबरों को छपवाने के लिए भी निजी इंतजाम करने पड़े हैं। बताया जाता है कि उक्त चपरासी लोकसंपर्क अधिकारी का राजदार है अत: उनके मुंह लगा है और तमाम महत्वपूर्ण फैसले यही कर रहा है। दरअसल जिला लोकसंपर्क अधिकारी के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में भी श्री भरतवाल अपनी कार्यशैली से पत्रकारों व सरकारी अधिकारियों के कोप भाजन बने हुए हैं। सूरजकुंड मेले की शुरुआत से ही मीडियाकर्मियों को शिकायत थी कि लोकसंपर्क अधिकारी को दिए गए 400 पासों को मीडिया को नहीं बांटा गया। लोकसंपर्क अधिकारी के खिलाफ नारे लगाते हुए फरीदाबाद के मीडिया कर्मियों ने जिला उपायुक्त को इस आश्य का ज्ञापन भी सौंपा था। लेकिन मीडिया के साथ किसी तरह पैचअप करके भरतवाल ने किसी तरह मामला शांत किया। यह पहला मौका नहीं है जब श्री भरतवाल की हरकतें मीडिया में चर्चा का विषय बनीं हों। लोकसंपर्क अधिकारी भरतवाल का पिछला कार्यकाल भी विवादास्पद रहा था। भरतवाल का कार्यालय में बैठ कर बीड़ी पीते हुए का फोटो निर्भीक पत्रकार नवीन गुप्ता ने अपने पत्र मैट्रो प्लस में प्रकाशित किया था। मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने लोकसंपर्क विभाग का दायित्व अपने पास होने के दौरान ऐसी ही अभद्रताओं के लिए भरतवाल का ट्रांसफर हरियाणा के नारनौल में करते हुए उन्हें खुड्डे लाइन लगा दिया था। चर्चा आम है कि सूरजकुंड मेले के बाद फरीदाबाद के लोकसंपर्क अधिकारी का तबादला निश्चित है।

Tuesday, February 7, 2012


26वें सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में मंगलवार को दर्शक श्रीकृष्ण की भक्ति के रस में डूबे नजर आए। मौका था, चौपाल पर प्रतिदिन प्रस्तुत होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का।

चौपाल पर ब्रज क्षेत्र में श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा से आए ब्रज गायकों ने जहां भक्ति गीतों 'तेरी बाट निहारे राधा, सांवरिया आजा रे' और 'श्रीकृष्ण गोबिंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा' से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मोर पंखों से लिपटे श्रीकृष्ण-राधा जी की भूमिका में अवधेश मिश्रा-पूजा सैनी और सखियों में शालू-आरती जैसे कलाकारों ने अनुपम नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया। मोर की मधुर ध्वनि के बीच जब कार्यक्रम की प्रस्तुति हो रही थी, तो चौपाल के आसपास मौजूद दर्शकों के कदम वहीं रुक गए और उन्होंने आनंद लेने के लिए चौपाल की ओर रुख किया।

थीम स्टेट असम के कलाकारों ने पांगबा नृत्य व देवधणी दल ने महिषासुर राक्षस का वध करने वाली देवी दुर्गा की आराधना पर आधारित नृत्य की रोमांचक प्रस्तुति दी।

चौपाल पर मध्यप्रदेश, कर्नाटक, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, पश्चिमी बंगाल व मेजबान हरियाणा के लोक कलाकारों ने भी मनोरम प्रस्तुति से दर्शकों की तालियां बटोरी।

Sunday, February 5, 2012

सूरजकुंड मेले में नाटयशाला में रोजाना सायं आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत शनिवार को ओडिसी नृत्यांगना अल्पना नायक ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

प्रसिद्ध नृत्यागना अल्पना नायक ने परमपिता परमेश्वर का मंगलाचरण कर माता पृथ्वी पर अपनी कृपा दर्शाने की मन्नत मागने से कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम का शुभारभ पंजाब सरकार में प्रधान सचिव टीआर सारगल, हरियाणा पर्यटन निगम के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव धनपत सिंह व पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक आनंद मोहन शरण ने दीप प्रज्वलित कर की। उसके बाद कलाकार आरुषि सेतिया, पीहू श्रीवास्तव, यश्तिका धवन, प्रगति मलिक, देविका सेठ, सोनाली नेगी व उमा गुप्ता ने मोहना पल्लवी नृत्य प्रस्तुत किया। पल्लवी नृत्य मोहन राग में प्रस्तुत किया गया। मा भारती को नमन करते हुए कलाकार दिशा कनन, प्राप्ति गुप्ता, कृति रस्तोगी, कुशिका झा, अनुष्का अग्रवाल, हर्षिता भाटिया व सुभाषी पाडे ने वंदे मातरम प्रस्तुत किया।

एक बार फिर अल्पना नायक ने दशम अवतार प्रस्तुत कर भगवान विष्णु की भक्ति की। अंत में मा भगवती की अराधना करते हुए नवदुर्गा नृत्य प्रस्तुत किया। बासुरी पर धीरज पाडे, मृदाल पर जितेंद्र स्वामी, वायलिन पर गोरीनाथ स्वान और वोकल पर प्रशात ने संगत की।

sg public school.avi

sg public school.avi

Saturday, February 4, 2012

मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल रहा इंद्रधनुषी Voice of Faridabad, 05-February-2012

हरियाणा के सूरजकुंड में चल रहे २६ वें हस्तशिल्प मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से माहौल पूरी तरह इंद्रधनुषी हो गया है। भारत के विभिन्न प्रांतों के अलावा विदेशों से आए कलाकारों की कला भी पर्यटकों का मन मोह रहे हैं। सुबह ही मेले में जहां ढ़ोल की थाप सुनाई देने लगती है,वहीं बांसुरी की कर्णप्रिय धुन ब्रज के श्रीकृष्ण की याद दिलाती है। सुंदर-सुंदर वेशभूषा पहने कलाकार दिनभर गलियारों में नृत्य करते रहते हैं। दोपहर के समय चौपाल पर और शाम के समय नाट्यशाला में कलाकार गीत-संगीत,नृत्य और अभिनय का जादू बिखेरते रहते हैं। आस-पास के क्षेत्र के स्कूली बच्चों को भी इस मंच पर मौका देकर उनका हौसला बढ़ाया जाता है।

आज मेले की चौपाल पर चार देशों के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का रंग बिखेरा। इनमें तजाकिस्तान,उज्बेकिस्तान,किरगिस्तान और कांगो के कलाकारों ने अपने-अपने देश की सांस्कृतिक झलक दिखलाई। इन देशों में भारतीय संसकृति के प्रति कितना लगाव है,वह आज की प्रस्तुती में साफ दृष्टिगोचर हुआ। यहां मेले में पहुंचे लगभग सभी विदेशी कलाकारों ने थोड़ी बहुत अपनी प्रस्तुती हिंदी में भी दी। तजाकिस्तान के डांस ग्रुप में शामिल नोजिया नामक नृतकी ने एक हिंदी फिल्म के आइ एम ए डिस्को डांसर गीत पर डांस किया तो भारत के दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई।

इसी प्रकार कि रगिस्तान के कलाकार ने हिंदी भाषा में मेरा जूता है जापानी गीत प्रस्तुत किया। इन विदेशियों के अलावा हस्तशिल्प मेले के थीम स्टेट आसाम के कलाकारों ने घोरताल,सत्रीय डांस व बिहू डांस की प्रस्तुती दी । फरीदाबाद जिले के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने कन्या भू्रण हत्या न करने के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। विद्यार्थियों के मार्मिक अभिनय ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया।

उधर दूसरी तरफ आज दोपहर बाद हरियाणा के आबकारी,कराधान एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्रीमती किरण चौधरी ने सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले का अवलोकन किया और खरीददारी भी की । हस्तशिल्पियों द्वारा बनाए गए हैंडलूम के शाल,साड़ी और अन्य सामान की खरीददारी के बाद श्रीमती चौधरी ने चौपाल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

अजीब और मजेदार वाक्या चुनाव प्रचार में गये अजहर का हेलिकॉफ्टर गायब

चुनावी समर में हर नेता जनता के पास जा कर अपनी पार्टी का गुणगान कर रहा है इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस के दो दिग्गज नेता शीला दीक्षित और मो. अजहरूद्दीन बस्ती में कांग्रेस के लिए प्रचार करने गये थे। लेकिन इनके साथ अजीब और मजेदार वाक्या हुआ।

दरअसल दोनों ही नेता अपने हेलिकॉफ्टर से बस्ती पहुंचे थे लेकिन जैसे ही दोनों नेता भाषण देकर हैलीपैड के पास पहुंचे तो अजहर का हेलिकॉफ्टर गायब था। दोनों नेता क़रीब घंटे भर अपनी गाड़ियों में बैठकर हेलीकॉप्टर का इंतज़ार करते रहे, झल्लाते रहे लेकिन हेलीकॉप्टर नहीं आया। इस बीच अजहर ने कई लोगों से फोन पर बात की, कईयों की जमकर क्लास भी लगाई।

हालांकि शीला दीक्षित से तो इंतजार नहीं हुआ वो गाड़ी में बैठकर लखनऊ निकल गयी लेकिन अजहर मियां वहीं खड़े अपने हैलिकाप्टर का इंतजार करते रहे। जब इंतजार की सारी हदें पार हो गयीं तो गुस्साये और खिसियाये अजहर भी अपनी कार से लखनऊ के लिए रवाना हो गये।